उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका देहरादून में निधन हो गया

MediaIndiaLive

Uttarakhand CM Dhami pays tribute to Kedarnath MLA Shaila Rani Rawat in Dehradun

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका आज सुबह देहरादून में निधन हो गया

Uttarakhand CM Dhami pays tribute to Kedarnath MLA Shaila Rani Rawat in Dehradun

देहरादूनः केदारनाथ विधानसभा से भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद बुधवार को उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. उनके पार्थिव शरीर को मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. सुबह से ही भाजपा समेत अन्य दलों और आम लोगों ने उनके अंतिम दर्शन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री धामी समेत कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात करीब 10:30 बजे देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. शैलारानी रावत दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं. रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद भी वह उबर नहीं पाईं थी. और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली.

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्हें मुख्यमंत्री धामी, मंत्री धन सिंह रावत, मंत्री रेखा आर्य, मंत्री सौरभ बहुगुणा, मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रद्धांजलि दी. भाजपा के कई विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

गौर है कि आज शाम को दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को देहरादून से उनके गृह जनपद रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा. शाम 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा आयोजित की गई है. जबकि शाम 6 बजे अगस्त्यमुनि आवास पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा होगी. इसके बाद अगले दिन यानी 11 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा के बाद सुबह 11 बजे विधायक शैलारानी रावत की अंतिम इच्छानुसार त्रिवेणी घाट विद्यापीठ गुप्तकाशी कालीमठ रोड में पार्थिव शरीर का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से तबाही, 12 जिलों के 633 गांवों में घुसा पानी, दर्जन भर से ज़्यादा लोगों की मौत

Floods wreak havoc in Uttar Pradesh, water entered 633 villages in 12 districts, 19 people died
Floods wreak havoc in Uttar Pradesh, water entered 633 villages in 12 districts, 19 people died

You May Like

error: Content is protected !!