उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से फंसे 33 मजदूरों को बचाया गया, 24 लोगों को बचाने का अभियान जारी

admin
Uttarakhand Avalanche | 33 BRO Workers Rescued, Modi Dials Dhami To Inquire About Rescue Ops
Uttarakhand Avalanche | 33 BRO Workers Rescued, Modi Dials Dhami To Inquire About Rescue Ops

उत्तराखंड के चमोली के माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मची है। ग्लेशियर की चपेट में आने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए थे। दिन भर चले जोखिम भरे अभियान के बाद इनमें से 33 मजदूरों को बचा लिया गया है। बाकी बचे 24 मजदूरों की तलाश जारी है।

Uttarakhand Avalanche | 33 BRO Workers Rescued, Modi Dials Dhami To Inquire About Rescue Ops

उत्तराखंड के चमोली में मजदूरों की जिंदगियां बचाने के लिए जद्दोजहज चल रही है। बर्फीले तूफान में युद्धस्तर पर ऑपरेशन जारी है। सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं और 8 लोग अभी भी फंसे हैं। बद्रीनाथ धाम के करीब काम कर रहे 55 मजदूर पिछले दिन हिमस्खलन की चपेट में आए। ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया, जिसमें अब तक 47 मजदूरों को निकाल लिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश और बर्फबारी बाधा बन रही है। बर्फीले तूफान के बीच से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश है। लगातार बर्फबारी के चलते रात में रेस्क्यू रोकना पड़ा, ताकि बचाव और राहत दलों को कोई खतरा ना हो। हालांकि सुबह की किरण के साथ 7 बजे ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने की जानकारी आई। आज सुबह सेना ने हिमस्खलन स्थल से 14 लोगों को निकाला, जिनमें से 3 की गंभीर हालत होने पर सिविल हेलीकॉप्टर्स के जरिए जोशीमठ ले जाया गया। अभी तक 8 और मजदूर लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तेजी से तलाश हो रही है।

4 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में लगे, IAF का Mi-17 स्टैंडबाय पर

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन कहते हैं कि बचाव और राहत अभियान तेजी से चल रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल 4 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में लगे हैं। भारतीय वायुसेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर है, मौसम साफ होते ही ये यहां पहुंच जाएगा। माणा के पास एक अस्थाई हेलीपैड बनाया जा रहा है। बर्फ हटाने का काम जारी है। उम्मीद की जा रही है कि हेलीपैड तैयार होने के बाद राहत और बचाव कार्य में और तेजी आएगी।

PM मोदी ने CM पुष्कर धामी को लगाया फोन

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने उन्हें फोन करके अपडेट लिया है और हर संभव का आश्वासन दिया है। सीएम धामी ने बताया- ‘प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर बात कर चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।’

रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चल रहे बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देर रात राज्य इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने और अब तक निकाले गए श्रमिकों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जोशीमठ में अस्थाई आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना का निर्णय लिया गया है, ताकि राहत कार्यों का प्रभावी संचालन हो सके। शनिवार सुबह चमोली हिमस्खलन घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि सभी फंसे हुए श्रमिकों को सकुशल जल्द बाहर निकाला जाए। उसके लिए हर संभव प्रयास चल रहे हैं।’

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

FD पर ब्याज दरों से लेकर LPG की कीमत तक, आज से बदले गए ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें फिक्स्ड डिपॉजिट, एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव से लेकर कई बड़े नियम हैं। Rules Change | These rules will change from March 1, it will have a direct impact on your pocket.. नए […]
Rules Change | These rules will change from March 1, it will have a direct impact on your pocket..

You May Like

error: Content is protected !!