उत्तराखंड में टमाटर सबसे ज्यादा महंगा, कीमत करीब ₹250 तक पहुंची

MediaIndiaLive

Tomatoes Price hike | Tomatoes Touch Rs 250 Per Kg Mark In Uttarakhand

Tomatoes Price hike | Tomatoes Touch Rs 250 Per Kg Mark In Uttarakhand
Tomatoes Price hike | Tomatoes Touch Rs 250 Per Kg Mark In Uttarakhand

दुकानदारों का कहना है कि टमाटर की कीतम बढ़ने से उनकी कमाई कम हो गई है. ग्राहक टमाटर नहीं खरीद रहे हैं

Tomatoes Price hike | Tomatoes Touch Rs 250 Per Kg Mark In Uttarakhand

उत्तराखंड: टमाटर सस्ता होने के बजाए महंगा ही होता जा रहा है. उत्तराखंड में टमाटर ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कहा जा रहा है कि देश में सबसे महंगा टमाटर उत्तराखंड में बिक रहा है. ऐसे में पैसे वाले लोग ही टमाटर खरीद रहे हैं. महंगाई का आलम यह है कि उत्तराखंड में टमाटर की कीमत 200 रुपये के पार पहुंच गई है. इससे आम से लेकर खास तक परेशान हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में एक किलो टोमेटो की कीमत 250 रुपये हो गई है. जबकि उत्तरकाशी जिले में 180 से लेकर 200 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है. लोग 250 ग्राम से ज्यादा टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं. खास बात यह है कि ज्यादा कीमत होने की वजह से सब्जी के ठेले से भी टमाटर गायब हो गया है. दुकानदार घाटा लगने के डर से मंडी से टमाटर नहीं खरीद रहे हैं.

दुकानदारों का कहना है कि टमाटर की कीतम बढ़ने से उनकी कमाई कम हो गई है. ग्राहक टमाटर नहीं खरीद रहे हैं. महंगाई से गंगोत्री और यमुनोत्री भी अछूता नहीं है. यहां पर टमाटर 200 रुपये से किलो से लेकर 250 रुपये किलो तक बिक रहे हैं. वहीं, कई लोग टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी के लिए बारिश को जिम्मेदार मान रहे हैं.

लोगों का कहना है कि बारिश की वजह से टमाटर की फसल बर्बाद हो गई है. इससे इसके प्रोडक्शन में गिरावट आ गई. वहीं, चेन्नई में टमाटर 100 से 130 रुपये किलो बिक रहा है. तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए चेन्नई में राशन की दुकानों पर 60 रुपये किलो की दर से टमाटर बेचना शुरू कर दिया है.

खास बात यह है कि पूरे देश में अभी टमाटर की सप्लाई करने वाला राज्य कर्नाटक भी महंगाई से जूझ रहा है. खुद बेंगलुरु में टमाटर 101 से 121 रुपये किलो बिक रहा है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिथुन चक्रवर्ती की मां संतीरानी का निधन, तीन साल पहले पिता को खोया था

Mithun Chakraborty's mother Shanti Rani dies in Mumbai
Mithun Chakraborty's mother Shanti Rani dies in Mumbai

You May Like

error: Content is protected !!