हरिद्वार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

MediaIndiaLive

President Droupadi Murmu addresses the convocation ceremony of the University of Patanjali at Haridwar

President Droupadi Murmu addresses the convocation ceremony of the University of Patanjali at Haridwar
President Droupadi Murmu addresses the convocation ceremony of the University of Patanjali at Haridwar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार अगले तीन दिनों तक राष्ट्रपति उत्तराखंड में ही रहेंगी.

President Droupadi Murmu addresses the convocation ceremony of the University of Patanjali at Haridwar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची. जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पतंजलि यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुई.

हरिद्वार में वर्तमान समय में में दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम चल रहा है. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद हैं.

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार अगले तीन दिनों तक राष्ट्रपति उत्तराखंड में ही रहेंगी. जिसके तहत वर्तमान समय में यूनिवर्सिटी आफ पतंजलि में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं. इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 1.30 बजे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन के बाहर बने फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ करेंगी.

इसके बाद राष्ट्रपति अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन यानि 3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी. राज्य स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय विधानसभा विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पहले दिन राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी.

उत्तराखंड विधानसभा में संबोधन के बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना हो जाएंगी. नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन यानि 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करौली आश्रम जायेंगी. इसके अलावा, नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुफा में पाकिस्तान कर रहा है परमाणु परीक्षण? ट्रंप की दावा

Pakistan conducting nuclear tests in a cave, claims Trump
Pakistan conducting nuclear tests in a cave, claims Trump

You May Like

error: Content is protected !!