स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिन पूर्व से ही चलाया जायेगा हर घर तिरंगा अभियान: सीएम धामी

MediaIndiaLive

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि हम देश को आजादी दिलाने वाले सभी ज्ञात अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान गाथाओं को सदैव याद रखे।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर स्वतंत्रता दिवस पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा। आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य गणमान्य लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड ने मैड्रीटीना हॉस्पिटल के सहयोग से क्यारीकुली भट्टा में लगाया निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर

देहरादून: राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री व नाग मंदिर समिति ने मैड्रीटीना हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से नाग मंदिर समिति क्यारीकुली भट्टा में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन कियाI शिविर में 37 लोगों की ईसीजी की जांच हुई l शिविर के दौरान रेड क्रॉस […]

You May Like

error: Content is protected !!