कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को दाखिल करेंगी नामांकन

MediaIndiaLive

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार नौ मई को चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करा चुके हैं। वहीं अब 11 मई को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई दिग्गज नेता भी सामिल रहींगे। कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने इस बात की जानकारी दी है।

विजय सारस्वत ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेैंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के समस्त विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

चंपावत उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं। कांग्रेस की ओर से सोमवार को जारी की गई 30 स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम शामिल है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव  केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूकेडी ने की सहकारी बैंक भर्ती निरस्त कराने के साथ, एसआईटी या विजिलेंस से जांच कराने की मांग

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने सहकारी बैंक भर्ती निरस्त कराने के साथ ही इस घोटाले की एसआईटी जांच अथवा विजिलेंस से जांच कराने की मांग की। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि यह भर्तियां निरस्त नहीं हुई और एसआईटी जांच नहीं की […]

You May Like

error: Content is protected !!