उत्तराखंड: पूर्णागिरि मेले में बस के नीचे दबने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

MediaIndiaLive

Major accident at Purnagiri fair in Uttarakhand, 5 pilgrims killed, 8 injured after being crushed under a bus

#हादसा | हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Major accident at Purnagiri fair in Uttarakhand, 5 pilgrims killed, 8 injured after being crushed under a bus

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के मेले में गुरुवार नवरात्र के दूसरे दिन सुबह सुबह बेहद ही दुखद हादसा हो गया। उत्तराखंड के चंपावत में ठूलीगाड़ पाकिर्ंग में एक बस श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 8 घायल हो गए हैं। मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे।

दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किं ग में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि हादसे में गहरा दुख जताया है। उन्होंने फोन कर अधिकारियों से हादसे की पूरी अपडेट ली है। वहीं घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा देने के निर्देश भी दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र: मुरादाबाद में पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर दो युवकों ने किया वीडियो शूट, केस दर्ज

Two youths shot video sitting on the bonnet of a police car in Moradabad, UP, case registered
Two youths shot video sitting on the bonnet of a police car in Moradabad, UP, case registered

You May Like

error: Content is protected !!