देहरादून में बादल फटने से मची तबाही, सात लोग हुए लापता

MediaIndiaLive 3

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज बारिश के कारण मालदेवता, सुरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। आपदा में सात लोग लापता हुए हैं| जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में भूस्खलन होने के कारण 14-15 कमरों का आवासीय भवन मलबे में दब गया। इसमें 80 वर्षीय बचनी देवी के दबे होने की जानकारी मिली है। 

आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ,  एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। फिलहाल घटनास्थल पर आपदा बचाव का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। आपदा में लापता लोगों की खोजबीन को लेकर एनडीआरएफ और एसटीएफ की टीम लगातार अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

3 thoughts on “देहरादून में बादल फटने से मची तबाही, सात लोग हुए लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने व नदी एवं बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपिल की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री […]

You May Like

error: Content is protected !!