सीएम धामी अपने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में होंगे शामिल

MediaIndiaLive 2

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा बदिन है I मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चारधाम यात्रा में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और उनके लिए जुटाई गई सुविधाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने चुनाव दृष्टि पत्र के आधार पर विकास का एजेंडा तय किया है और इसके अनुरूप अब कई अहम निर्णय लिए जा चुके हैं।

साथ ही आज शुक्रवार को सीएम धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे।

2 thoughts on “सीएम धामी अपने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में अपना नामांकन पत्र किया दाखिल

देहरादून: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुर्मू के समर्थन में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे। NDA की […]

You May Like

error: Content is protected !!