मुख्यमंत्री धामी ने कुमाल्डा व उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

MediaIndiaLive 1

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन इन क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है उन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की जल्द सुचारू व्यवस्थाएं की जाय।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रीतम सिंह पंवार , गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

One thought on “मुख्यमंत्री धामी ने कुमाल्डा व उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने विज्ञान भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक इस्ट्रग्ल फोर स्वतंत्रता थ्रो साइंस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विज्ञान भारती ने आजादी के अमृत […]

You May Like

error: Content is protected !!