विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मुख्यमंत्री धामी को दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

MediaIndiaLive

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली।

विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई थी, जिसमें मंत्री, विधायकों के साथ अधिकारी व अन्य अतिथि शामिल हुए।

बता दें कि खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत से विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट खाली की थी। उपचुनाव में मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। उनके उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित थे। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी सहित मौजूद मंत्रियों से मुलाकात […]

You May Like

error: Content is protected !!