एक बार फिर देहरादून पहुंचेंगे अरविन्द केजरीवाल, जनसभा को करेंगे संबोधित

MediaIndiaLive

देहरादून: आगामी2022 विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टिया अपने कार्यक्रमों को तेजी से पूर्ण करने में लगी हुई हैI इसी क्रम में 3 जनवरी को देहरादून में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रैली को संबोधित करने देहरादून पहुंचेंगे। जिसके तहत पार्टी ने परेड ग्राउंड का चयन किया है। इसी ग्राउंड पर कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली भी आयोजित की जा चुकी है।

शुक्रवार को आप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने अरविंद केजरीवाल के देहरादून दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी नव परिवर्तन अभियान का शंखनाद करने जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने चुनाव के अंतिम 45 दिनों में अभियान को गति देने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

देहरादून : आगामी उतराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियाँ जनता से जुड़े विशेष मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर निशाना साध रही है I इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बेरोजगारी, कोरोना महामारी के प्रबंधन, भ्रष्टाचार, खनन और दलित […]

You May Like

error: Content is protected !!