उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, जीप खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

MediaIndiaLive
Passenger-laden jeep plunged into a deep gorge, killing 8, Uttarakhand
Passenger-laden jeep plunged into a deep gorge, killing 8, Uttarakhand

उत्तराखंड के मुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास 13 लोगों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।

Passenger-laden jeep plunged into a deep gorge, killing 8, Uttarakhand

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मुवानी से बोकटा जा रही मैक्स गाड़ी 150 मीटर खाई में जा गिरी। इस गाड़ी में 13 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा शुनी पुल के पास हुआ है। जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया और लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मानें तो मृतक स्थानीय निवासी हैं और वो अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी इस हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल गाड़ी के खाई में गिरने के वजहों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है, साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गाजियाबाद में नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, घर में घुसकर चार नाबालिगों ने किया बलात्कार

वर्मा ने कहा, ‘‘वे लड़के कक्षा 11, 10 और 9 में पढ़ते हैं। लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया गया है। नाबालिगों को भी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।” Four […]
Four juveniles accused of raping class 9 student at Ghaziabad flat

You May Like

error: Content is protected !!