हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। गोली मारने के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली को गोली चलाते हुए देखे जा सकते हैं।
Congress leader shot dead in Moga; Canada-based gangster Arsh Dalla claims responsibility on FB post
पंजाब में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा जिले के बल्ली के दल्ला गांव में घर में घुसकर कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 45 साल के बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस के स्थानीय नेता थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर घर में घुसे और बलजिंदर सिंह बल्ली को गोली मार दी।
हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। गोली मारने के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली को गोली चलाते हुए देखे जा सकते हैं। गोलीबारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनकर कांग्रेस नेता के घर पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। खून में लथपथ बलजिंदर सिंह बल्ली को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. एलनचेझियन और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बात की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस पार्टी से मोगा जिले के अजीतवाल ब्लॉक के पार्टी प्रमुख थे। हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हत्याकांड से लोगों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस नेता के परिजनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हत्याकांड की कड़ी निंदा की है।