‘पवित्र रिश्ता’ फेम अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन

MediaIndiaLive

Pavitra Rishta actress Priya Marathe died at the age of 38

Pavitra Rishta actress Priya Marathe died at the age of 38
Pavitra Rishta actress Priya Marathe died at the age of 38

प्रिया मराठे को ‘पवित्र रिश्ता’, ‘चार दिवस सासुचे’, ‘तू तिथे मी’, ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ और ‘या सुखन्नो’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। वह मराठी ही नहीं हिंदी टीवी दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध थीं।

Pavitra Rishta actress Priya Marathe died at the age of 38

मशहूर अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन हो गया है। वो 38 साल की थीं। उन्हें लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से जूझ रही थीं।

प्रिया मराठे को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था, वो इससे रिकवर भी कर रही थीं, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके जाने से मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर है।

कम उम्र में उनका यूं चले जाना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रिया मराठे को ‘पवित्र रिश्ता’, ‘चार दिवस सासुचे’, ‘तू तिथे मी’, ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ और ‘या सुखन्नो’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। वह मराठी ही नहीं हिंदी टीवी दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध थीं।

मराठे ने 2012 में अभिनेता शांतनु मोघे से विवाह किया था। शांतनु ने ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। उन्हें फिल्म जगत की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता था।

प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ था। उन्होंने 2006 में मराठी धारावाहिक ‘या सुखानो या’ से अभिनय की शुरुआत की थी। एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अपनी भूमिका वर्षा से वो घर-घर में मशहूर हो गईं। वह हिंदी टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘साथ निभाना साथिया’ में भी अहम भूमिका में दिखाई दी थीं। टीवी सीरियल्स के अलावा वो कुछ मराठी फिल्मों में भी नजर आई थीं।

प्रिया मराठे का यूं अचानक चले जाना उनके परिवार और फैंस के लिए बहुत ही दुखद खबर है। मराठी फिल्म जगत के लिए उनका चला जाना अपूरणीय क्षति है। छोटे पर्दे पर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का तेज़ भूकंप, 250 लोगों की मौत, 500 घायल, दिल्ली तक लगे झटके

Over 250 Killed, 500 Injured in 6.0 Magnitude Earthquake in Eastern Afghanistan; Tremors Felt Across J&K, Delhi NCR
Over 250 Killed, 500 Injured in 6.0 Magnitude Earthquake in Eastern Afghanistan; Tremors Felt Across J&K, Delhi NCR

You May Like

error: Content is protected !!