Tanmay Agarwal World Record First Class Cricket: भारतीय बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
Tanmay Agarwal fails to go past Brian Lara’s 501* but smashes most sixes world record in first-class cricket
रणजी ट्रॉफी 2024 के एक मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 60 ओवर के अंदर ही (59.3 ओवर में) 615 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
इस पारी में आकर्षण का केंद्र रहे तन्मय अग्रवाल जिन्होंने अपनी 366 रनों की शानदार पारी में 26 छक्के लगाए। इस पारी में उनके बल्ले से 34 चौके भी निकले। खास बात यह रही कि तन्मय ने मात्र 181 गेंदों में ही 366 रन बनाए। तन्मय ने अपनी इस पारी में 26 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। वह दुनियाभर के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक फर्स्ट क्लास पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के नाम था जिन्होंने एक फर्स्ट क्लास मैच में 23 छक्के अपनी 281 रन की पारी में जड़े थे। उन्होंने 2014-15 में ऐसा किया था। यानी भारत के तन्मय ने अब करीब 10 साल बाद यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।