भारतीय जिम्नास्ट दीपा पर ITA ने लगाया 21 महीने का बैन, राष्ट्रीय खेल में 10 खिलाड़ी डोप में फंसे

MediaIndiaLive 2

Gymnast Dipa Karmakar gets 21-month doping ban

Gymnast Dipa Karmakar gets 21-month doping ban
Gymnast Dipa Karmakar gets 21-month doping ban

इंटरनेशल डोपिंग एजेंसी ने हाइजेमिन एस-3 बेटा-2 को प्रतिबंधित दवाओं की कैटेगरी में रखा है। इन दवाओं को सेवन को दोषी पाए जाने पर किसी भी खिलाड़ी को प्रतिबंधिक किया जा सकता है। दीपा ने भी इसी का इस्तेमाल किया था।

Gymnast Dipa Karmakar gets 21-month doping ban

गुजरात राष्ट्रीय खेलों में 10 खिलाड़ी डोप में फंस गए हैं, इनमें सात पदक विजेता शामिल हैं। यह पहली बार है जब लॉन बाउल्स का भी खिलाड़ी देश में पहली बार डोप में फंसा है। वहीं भारतीय स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर को बड़ा झटका लगा है। दीपा को डोपिंग का आरोपी पाया गया है। जिसके बाद इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी ITA ने दीपा कर्माकर पर 21 महीने का बैन लगाया है। जानकारी के मुताबिक दीपा कर्माकर को हाइजेमिन एस-3 बेटा-2 लेने का दोषी पाया गया है।

बता दें कि इंटरनेशल डोपिंग एजेंसी ने हाइजेमिन एस-3 बेटा-2 को प्रतिबंधित दवाओं की कैटेगरी में रखा है। इन दवाओं को सेवन को दोषी पाए जाने पर किसी भी खिलाड़ी को प्रतिबंधिक किया जा सकता है। आपको बता दें, दीपा के नमूने 11 अक्टूबर 2021 को प्रतियोगिता से बाहर लिए गए थे उन पर यह प्रतिबंध 10 जुलाई 2023 तक जारी रहेगा।

ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली जिम्नास्ट थीं दीपा

दीका ऐसी पहली जिम्नास्ट थीं जिन्होंने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दीपा ने 2016 में रियो में हुए ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद वह रातों रात सुर्खियों में आ गई थी और बिना मेडल जीते ही स्टार बन गई थीं। इससे पहले 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में करमाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दीपा ऐसा करने वाली पहली महिला जिम्नास्ट थीं।

राष्ट्रीय खेल में 10 खिलाड़ी डोप में फंसे

गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर को आयोजित इन खेलों में नाडा की ओर से सैंपलिंग की गई थी। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में दो वेटलिफ्टर, दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू, चंडीगढ़ की वीरजीत कौर डोप में फंसी हैं। दोनों ने गुजरात में रजत जीते थे।

कुश्ती में 97 किलो में स्वर्ण जीतने वाले हरियाणा के दीपांशु और रजत जीतने वाले रवि राजपाल स्टेरायड मिथेंडियोनॉन के लिए, 100 मीटर में कांस्य जीतने वाली महाराष्ट्र की डियांड्रा स्टेरायड स्टेनोजोलॉल के लिए, लॉन बॉउल में एकल का रजत जीतने वाले पश्चिम बंगाल के सोमेन बनर्जी डाइयूरेटिक्स, एपलेरेनॉन के लिए और फुटबाल का कांस्य जीतने वाली केरल की टीम के सदस्य विकनेश बीटा-2 एगोनिस्ट टरब्यूटालाइन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।

सात पदक विजेताओं के अलावा साइकलिस्ट रुबेलप्रीत सिंह, जुडोका नवरूप कौर और वूशु खिलाड़ी हर्षित नामदेव भी डोप में फंसे हैं। इन 10 में से आठ खिलाडिय़ों पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है। विकनेश और सोमेन बनर्जी पर अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगा है। उनके नमूने में वाडा की स्पेसीफाइड सूची में शामिल स्टीमुलेंट और बीटा-2 एगोनिस्ट पाए गए हैं।

2 thoughts on “भारतीय जिम्नास्ट दीपा पर ITA ने लगाया 21 महीने का बैन, राष्ट्रीय खेल में 10 खिलाड़ी डोप में फंसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2019 में दर्ज जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम को किया बरी

Delhi's Saket court discharges Sharjeel Imam in Jamia Violence case registered in 2019. Violence erupted after a clash between people
Jamia Violence: Shock to 9 people including Sharjeel Imam from Delhi High Court, HC overturns trial court’s decision, charges framed

You May Like

error: Content is protected !!