देहरादून: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शिवसेना हार मानती दिख रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय रावल ने ट्वीट कर कहा है कि एकनाथ शिंदे सालों से हमारे साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। उनके लिए पार्टी छोड़ना कठिन नहीं होगा। हमारे लिए भी उन्हें अलग करना आसान नहीं है। हमारी एक घंटे तक आज बातचीत हुई है। सभी विधायक शिवसेना में हैं और यहीं रहेंगे। सुबह भी मैंने उनसे बात की है। कोई परेशानी नहीं है, वे लोग शिवसेना में ही रहेंगे। एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम जिस दिशा में बढ़ रहा है, उसमें विधानसभा भंग हो सकती है|
मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी कांग्रेस का शुभारंभ
Wed Jun 22 , 2022
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्राफ़िक एरा में आयोजित 15-16वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी कांग्रेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीक कांग्रेस एवं उत्तराखंड के बहुमूल्य उत्पादों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। बीते साल कोरोना महामारी के कारण […]