हिंदू धर्म और इस्लाम को भ्रष्ट कर रही है ममता बनर्जी: दिलीप घोष

MediaIndiaLive

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने धर्म के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि बनर्जी हिंदू धर्म और इस्लाम को भ्रष्ट कर रही हैं। इधर, बंगाल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा है। पार्टी सांसद की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

मंगलवार को घोष ने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमारा कहना है दूसरे धर्मों का सम्मान करो अपने का पालन करो। लेकिन हम यहां विपरीत स्थिति देख रहे हैं। हमारी मुख्यमंत्री हिंदू ब्राह्मण परिवार से आती हैं, लेकिन वह नमाज पढ़ती हैं और रोजा रखती हैं। कभी-कभी वह खाना खाने के बाद इफ्तार पार्टियों में जाती हैं। वह इस तरह से इस्लाम और हिंदू धर्म दोनों को भ्रष्ट कर रही हैं।’

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर घोष ने कहा, ‘उनके बयान के बाद कितने लोगों की मौत हुई? मुझे नहीं पता, लेकिन आजादी से पहले दंगे हुए थे और सैकड़ों लोग मारे गए थे। भाजपा और नूपुर शर्मा वहां नहीं थे। दुनिया उस विचारधारा के बारे में बात करने से डरती है, जो इस हिंसा के पीछे है।’

भाजपा नेता ने आगे कहा, ‘अगर आपको लगता है कि नूपुर शर्मा ने जो कहा है वह गलत है, तो आओ और बहस करो, जनता के सामने टीवी पर अपना तर्क दो। तर्कों पर बात करने के बजाए आप तलवारें निकाल रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में केरल, उड़ीसा व हरियाणा की तर्ज पर बनाया जाएगा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड

देहरादून: खेल विभाग को सशक्त बनाने के लिए राज्य में नई पहल की गई है I प्रदेश में केरल, उड़ीसा व हरियाणा की तर्ज पर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड बनाया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए अधिकारियों को इन राज्यों की नीति का अध्ययन करने के […]

You May Like

error: Content is protected !!