मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ICU में रखा गया है
Haryana | SP chief Akhilesh Yadav reaches Medanta hospital in Gurugram where his father & SP leader Mulayam Singh Yadav has been admitted
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। वह कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके चाचा शिवपाल यादव और प्रतीक यादव के साथ अपर्णा भी दिल्ली रवाना हो गई हैं।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है मुलायम सिंह यादव कई दिनों से मेदांता में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में अब शिफ्ट कर दिया गया है.
वहीं मुलायम के सीरियस होने की खबर मिलते ही उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. परिवार के बाकी सदस्य भी दिल्ली पहुंच रहे हैं और मेदांता अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव के हालत की जानकारी लेंगे.
बता दें खराब सेहत की वजह से मुलायम सिंह यादव सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी शामिल नहीं हुए थे. उनका इजाल लम्बे समय से मेदांता से चल रहा है. आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर आते ही परिवार के लोग गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं. मुलायम सिंह पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद से लगातार बीमार चल रहे हैं
चार दशक से राजनीति में सक्रिय
उत्तर प्रदेश के साथ देश की राजनीति में करीब चार दशक से सक्रिय मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते तीन महीने से काफी खराब हो गई थी। उनको तभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी उनके मिलने गए थे। देवेगौड़ा तथा इंद्र कुमार गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा के सदस्य हैं। इससे पहले वह आजमगढ़, बदायूं तथा सम्भल से भी लोकसभा सदस्य थे।
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह यादव पांच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। िपता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव ने आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर एमए और बीटीसी बाद इंटर कालेज में प्रवक्ता की नौकरी भी थी थे। राजनीति में सक्रिय होने के बाद नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।
राजनीतिक सफर
- मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गये और मंत्री बने।
- 1992में उन्होंने समाजवादी पार्टी बनाई।
- तीन बार क्रमश: 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक,
- 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक और
- 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
सदस्यता
विधान परिषद 1982-1985
विधान सभा 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 (आठ बार)
विपक्ष के नेता, उत्तर प्रदेश विधान परिषद 1982-1985
विपक्ष के नेता, उत्तर प्रदेश विधान सभा 1985-1987
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
सहकारिता और पशुपालन मंत्री 1977
रक्षा मंत्री 1996-1998
केशव प्रसाद मौर्य ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की जानकारी मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।


