महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हुआ, भीड़ ने NCP के एक और विधायक के घर लगाई आग, पार्टी ऑफिस भी फूंका

MediaIndiaLive

NCP MLA’s Maharashtra Home Set On Fire By Maratha Quota Protesters

NCP MLA's Maharashtra Home Set On Fire By Maratha Quota Protesters
NCP MLA’s Maharashtra Home Set On Fire By Maratha Quota Protesters

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक होता जा रहा है। मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने आज शाम बीड शहर में प्रशांत सोलंके के बाद एनसीपी के एक और विधायक संदीप क्षीरसागर और राज्य के पूर्व मंत्री जय क्षीरसागर के घरों को भी आग लगा दी। भीड़ ने एनसीपी कार्यालय में भी आग लगा दी।

NCP MLA’s Maharashtra Home Set On Fire By Maratha Quota Protesters

Maharashtra | Maratha reservation agitators set fire to the NCP office in Beed City earlier this evening. Later they also set residences of NCP MLA Sandeep Kshirsagar and state’s former minister Jay Kshirsagar on fire

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है. आरक्षण की मांग कर रहे मराठा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं और विधायकों के आवास और दफ्तर को निशाना बना रहे हैं. बीड के माजलगांव तहसील में शरद पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक प्रकाश सोलंकी के घर में आग लगाने के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जयदत्तजी क्षीरसागर के ऑफिस को आग के हवाले कर दिया है.

यही नहीं बीड विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप क्षीरसागर के घर को भी मराठा आंदोलनकारियों ने अपना निशाना बनाया है. उग्र प्रदर्शनकारी संदीप क्षीरसागर के घर में घुस गए और 5 से 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. गुस्साई भीड़ यहीं नहीं रुकी और विधायक के घर में भी आग लगा दी. उग्र प्रदर्शन को देखते हुए बीड जिले में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. बीड जिला मुख्यालय और सभी तालुका दफ्तर के 5 किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की आग अब तेजी से फैलने लगी है. गुस्साए प्रदर्शनकारी अब विधायकों के घरों, दफ्तरों और व्यवसायों को निशाना बना रहे हैं. महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से जो जानकारी सामने आ रही है उससे पता चलता है कि प्रदर्शनकारी अब आंदोलन को उग्र तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं. मराठा आंदोलन को लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने शरद पवार गुट के कार्यालय को भी अपना निशाना बनाया है. इसके साथ ही एक विधायक के होटल (होटल सनराइज) को भी आग के हवाले कर दिया गया है.

उग्र प्रदेशन के बाद बीड में लगा कर्फ्यू

उग्र प्रदर्शन को देखते हुए बीड जिले में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. बीड जिला मुख्यालय और सभी तालुका दफ्तर के 5 किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यू अगले आदेश तक राष्ट्रीय महामार्ग पर भी लागू रहेगा.

क्यों नाराज हैं मराठा आंदोलनकारी?

मराठा आरक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से कोई स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है. यही कारण है कि प्रदर्शनकारी अब सड़क पर उतर आए हैं और हर दल के नेताओं के घरों, दफ्तरों और व्यवसायों को निशाना बनाने लगे हैं. हिंसक भीड़ ने सोमवार को विधायक प्रकाश सोलंकी के घर, विधायक संदीप क्षीरसागर के घर, पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के दफ्तर, शरद पवार गुट के बीड एनसीपी कार्यालय में आग लगा दी है. वहीं मजलगांव नगर पालिका को भी आग के हवाले कर दिया गया.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, इस बार 400 करोड़ की मांग

Mukesh Ambani receives death threat for third time, sender demands Rs 400 crore as ransom
Mukesh Ambani receives death threat for third time, sender demands Rs 400 crore as ransom

You May Like

error: Content is protected !!