ईसा मसीह की के सामने झुकाया सिर, हाथ जोड़े, क्रिसमस पर दिल्ली चर्च में प्रार्थना में शामिल हुए मोदी

MediaIndiaLive

Modi attended a Christmas morning service at the Church of the Redemption in Delhi

Modi attended a Christmas morning service at the Church of the Redemption in Delhi
Modi attended a Christmas morning service at the Church of the Redemption in Delhi

पिछले कुछ सालों से, पीएम मोदी नियमित रूप से ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 2023 में ईस्टर के दौरान, उन्होंने दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Modi attended a Christmas morning service at the Church of the Redemption in Delhi

क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे। यहां वह ईसाई समुदाय के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। इसमें दिल्ली और उत्तर भारत के ईसाई समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सद्भावना को प्रेरित करे।”

देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

इससे पहले उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि ईसा मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव को और मजबूत करती रहेंगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘‘शांति, करुणा और आशा से भरे आनंदमय क्रिसमस की सभी को शुभकामनाएं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को सुदृढ़ करें।’’

ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं मोदी

बता दें कि पिछले कुछ सालों से, पीएम मोदी नियमित रूप से ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 2023 में ईस्टर के दौरान, उन्होंने दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 2023 में क्रिसमस पर, उन्होंने दिल्ली में अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक कार्यक्रम की मेजबानी की थी। 2024 में, उन्होंने मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर एक डिनर में और कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि यह समुदाय के साथ उनके नियमित जुड़ाव को दर्शाता है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश: बेख़ौफ़ अपराधी, बलिया में सामान खरीदने को लेकर विवाद के बाद दुकानदार संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या

Uttar Pradesh: Fearless criminals shoot and kill shopkeeper Santosh Singh in Ballia following a dispute over purchasing goods
Uttar Pradesh: Fearless criminals shoot and kill shopkeeper Santosh Singh in Ballia following a dispute over purchasing goods

You May Like

error: Content is protected !!