बीएन चंद्रप्पा कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

MediaIndiaLive

BN Chandrappa appointed as Working President of the Karnataka Pradesh Congress Committee, with immediate effect: Congress

Congress releases a list of star campaigners for the upcoming Lok Sabha by-election to Jalandhar constituency.
Congress releases a list of star campaigners for the upcoming Lok Sabha by-election to Jalandhar constituency.

बीएन चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

BN Chandrappa appointed as Working President of the Karnataka Pradesh Congress Committee, with immediate effect: Congress

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्ति की है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण का बीते महीने निधन हो गया था। अब आर. ध्रुवनारायण की जगह बीएन चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है।

कर्नाटक कांग्रेस में अब प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इनमें नवनियुक्त बीएन चंद्रप्पा के अलावा रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहल्ली शामिल हैं। बीएन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से 2014 में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीत चुके हैं। सेंट्रल कर्नाटक में बीएन चंद्रप्पा का प्रभाव माना जाता है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस इलाके में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की है। सोमवार को राहुल गांधी भी कर्नाटक दौरे पर आने वाले हैं। ऐसे में उनके दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में जनसभा करेंगे। कांग्रेस अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। अन्य सीटों पर भी कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों का एलान करेगी। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। वहीं 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुलासा | हार्ट अटैक का खतरा कोरोना के कारण बढ़ा या फिर टीके से? विशेषज्ञ

Increased risk of heart attack due to corona or due to vaccine? Experts big disclosure
Increased risk of heart attack due to corona or due to vaccine? Experts big disclosure

You May Like

error: Content is protected !!