अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद यूपी की वर्तमान हालत को भी देखें

MediaIndiaLive

देहरादून: उत्तर प्रदेश में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। योगी कैबिनेट ने गुरुवार को यह फिल्म देखी, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को तंज कसते हुए कहा कि ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद यूपी की वर्तमान हालत को भी देखें|

गुरूवार को योगी कैबिनेट ने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी, जिज्सके बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीती शुरु हो गयी| सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा हैं|

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ”ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि वों उत्तर प्रदेश की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती।”

अखिलेश यादव ने यह ट्वीट उस समय किया जब योगी कैबिनेट के लिए लोकभवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग चल रही थी। चर्चा है कि योगी सरकार फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने कोलकाता सरकार पर लगाया सिंगर केके की हत्या का आरोप

देहरादून: सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ की मौत को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीती शुरु हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी लगातार वहां की सरकार और प्रशासन पर सिंगर की ‘हत्या’ का आरोप लगा रही है। भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, ‘व्यक्ति कि परफॉर्मेंस […]

You May Like

error: Content is protected !!