अधीर रंजन चौधरी ने स्मृति ईरानी पर लगाया राष्ट्रपति के अपमान का आरोप

MediaIndiaLive

देहरादून: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जिस तरह से भाजपा सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया है, वह उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में लिखा, मैं यह भी बताना चाहूंगा कि स्मृति ईरानी जिस तरह से सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था। माननीय राष्ट्रपति के पद के अनुरूप नहीं था। बिना माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती शब्द का इस्तेमाल किए बगैर वह बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ चिल्ला रही थीं।

उन्होंने आगे लिखा कि यह स्पष्ट रूप से माननीय राष्ट्रपति के पद का अपमान करने के समान है। इसलिए मैं मांग करता हूं कि स्मृति ईरानी जिस तरह से माननीय राष्ट्रपति को संबोधित कर रही थीं उसे सदन की कार्यवाही से बाहर किया जाए।

उन्होंने सोनिया गांधी के नाम का जिक्र करने वाले पूरे प्रकरण को भी सदन की कार्यवाही से बाहर किए जाने की अपील की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महेंद्र भट्ट ने संभाला भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पद

देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसस पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी।  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक […]

You May Like

error: Content is protected !!