भारत में सोशल मीडीया पर चला चाबुक, YouTube ने 22 लाख से ज़्यादा वीडियो हटाए

MediaIndiaLive

YouTube Removes Over 2.25 Million Videos In India In Q4 2023

YouTube Removes Over 2.25 Million Videos In India In Q4 2023
YouTube Removes Over 2.25 Million Videos In India In Q4 2023

वैश्विक स्तर पर 2023 की चौथी तिमाही के दौरान यूट्यूब ने अपने सामुदायिक मानदंडों के उल्लंघन के कारण अपने प्लेटफॉर्म से 90 लाख से अधिक वीडियो हटाए थे। दिलचस्प ये है कि इनमें से 96 फीसदी से अधिक वीडियो के बारे में लोगों की बजाय मशीनों के जरिये सूचना मिली थी।

YouTube Removes Over 2.25 Million Videos In India In Q4 2023

यूट्यूब ने अपने सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले में पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में 22.5 लाख से अधिक वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटाए हैं। वीडियो हटाने की सूची में अमेरिका और रूस जैसे देशों को पछाड़ते हुए भारत शीर्ष पर रहा है।

यूट्यूब के आंकड़ों के अनुसार, 12,43,871 वीडियो हटाने के बाद सिंगापुर इस सूची में दूसरे स्थान पर और अमेरिका 7,88,354 वीडियो हटाए जाने के साथ तीसरे स्थान पर है। इंडोनेशिया 7,70,157 वीडियो हटाने के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि रूस में 5,16,629 वीडियो हटाए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर 2023 की चौथी तिमाही के दौरान यूट्यूब ने अपने सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण अपने प्लेटफॉर्म से 90 लाख से अधिक वीडियो हटाए थे। दिलचस्प बात ये है कि इनमें से 96 प्रतिशत से अधिक वीडियो के बारे में लोगों की बजाय मशीनों के जरिये जानकारी मिली थी।

यूट्यूब ने बताया कि इन वीडियो को हानिकारक या खतरनाक सामग्री, बाल सुरक्षा, हिंसक या ग्राफिक सामग्री, नग्नता और यौन सामग्री, गलत सूचना और अन्य सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। इसके साथ ही कई वीडियों को भारत के नए आईटी नियमों के अनुपालन में भी हटाया गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में आप नेता दीपक सिंगला के आवास पर ईडी की छापेमारी

ED raids AAP leader Deepak Singla's residence in Delh
ED raids AAP leader Deepak Singla's residence in Delh

You May Like

error: Content is protected !!