कोरोना: 140 दिन में देश में नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा केस

MediaIndiaLive

With 1,300 New Covid Cases, India Records Highest Daily Tally In 140 Days

COVID19 | India reports 4,435 new cases in 24 hours
COVID19 | India reports 4,435 new cases in 24 hours

देश में पिछले 24 घंटे में 1300 नए कोरोना मामलों के साथ देश में कुल संख्या बढ़कर 7605 हो गई है। बुधवार को संक्रमण से तीन लोगों ने जान भी गंवा दी।

With 1,300 New Covid Cases, India Records Highest Daily Tally In 140 Days

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,300 नए मामले सामने आए और तीन मौतें हुई हैं। जो 140 दिन के अंदर संक्रमण के रिकॉर्ड मामले हैं। 1300 नए कोरोना मामलों के साथ देश में कुल संख्या बढ़कर 7605 हो गई है। बुधवार को संक्रमण से तीन लोगों ने जान भी गंवा दी। आपको बता दें, मरने वाले मरीज कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट से थे।

आपको बता दें, देश में संक्रमण के चलते अब तक पांच लाख 30 हजार 816 लोगों की मौत हो चुकी है। देश का कुल सक्रिय केसलोड वर्तमान में 7,605 है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक मौत के बाद वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,816 तक पहुंच गई।

वहीं पिछले 24 घंटों में 718 रोगियों के ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4,41,60,997 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर 1.46 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.08 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 89,078 परीक्षण किए गए, जिससे परीक्षणों की कुल संख्या 92.06 करोड़ से अधिक हो गई। मंत्रालय ने कहा कि, भारत ने कोविड के खिलाफ कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में टीके की 7,530 डोज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंहगाई से जीना मुश्किल वहीँ उप्र की राजधानी लखनऊ में 'मौत भी हुई महंगी'

‘Death also became expensive’ in Uttar Pradesh’s capital Lucknow. Do you know who is responsible for this?
‘Death also became expensive’ in Uttar Pradesh’s capital Lucknow

You May Like

error: Content is protected !!