वीडियो | तमिलनाडु: चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ से त्रिची में तेज़ हवाएं चल रही हैं

MediaIndiaLive

#WATCH_VIDEO | Tamil Nadu: Strong winds in Nagapattinam Trichy under the influence of Cyclone ‘Mandus

#देखें_वीडियो | तमिलनाडु: चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के प्रभाव से नागपट्टिनम त्रिची में तेज़ हवाएं चल रही हैं

#WATCH_VIDEO | Tamil Nadu: Strong winds in Nagapattinam Trichy under the influence of Cyclone ‘Mandus

साइक्लोन मैंड्योस के आज गंभीर होने की संभावना है। इस दौरान 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तूफान के चलते तमिलनाडु के 13 जिलों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। एहतियातन NDRF की छह टीमों को तैनात किया गया है। उधर, चेन्नई में तेज बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण आज चेन्नई एयरपोर्ट पर 13 फ्लाइट कैंसिल की गईं।

https://youtu.be/1txZjO506aY
#WATCH_VIDEO | Tamil Nadu: Strong winds in Nagapattinam Trichy under the influence of Cyclone ‘Mandus

तमिलनाडु में इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रानीपेट्टई, वेल्लोर, तिरुपत्तर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेराम्बलुर, थिरुचिरापल्ली, करूर, इरोड, सलेम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पुडुचेरी- कराईकल में सभी स्कूल और कॉलेज बंद

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमिश्नर ने मैंड्योस साइक्लोन के खतरे को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने लोगों से पेड़ों के नीचे की बजाय खुले इलाकों में कार पार्क करने के लिए कहा है। इसके अलावासभी पार्कों और प्लेग्राउंड को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही लोगों से शुक्रवार और शनिवार समुद्र किनारे नहीं जाने के लिए कहा गया है। शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने कहा कि मैंडूस के मद्देनजर पुडुचेरी और कराईकल में शुक्रवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। ।

चक्रवाती तूफान कराईकल से लगभग 180km दूर है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान वेस्ट- नॉर्थ वेस्ट की ओर बढ़ रहा है और 9 दिसंबर की रात 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार साथ पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इससे पहले IMD ने कहा था कि शुक्रवार सुबह तक मैंड्योस के गंभीर होने और और ज्यादा रफ्तार बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तूफान की धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।

समुद्र किनारे सभी दुकानें बंद

चक्रवात की चेतावनी के कारण समुद्र किनारे सभी दुकानें बंद कर दी गईं, जबकि मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षा के लिए समुद्र तटों से दूर रखा गया है। इमरजेंसी के लिए समुद्र तट पर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। चक्रवाती तूफान मैंड्योस पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, इसके बाद तूफान की रफ्तार तेज हो गई।

लोगों को लगातार अपडेट किया जा रहा

इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम ने चक्रवात के खतरे के बीच कई उपायों की शुरुआत की। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य प्रशासन ने समुद्र किनारे रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों से स्थानीय प्रिंट, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए लोगों को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

साइक्लोन के सेंटर में उसका आई होता है, जो सबसे शांत इलाका होता है। इसके बाद साइक्लोन वॉल या आईवॉल होती है, जो सबसे घातक होती है। इसे छत के पंखे से समझ सकते हैं, जिसमें पंखे के घूमते हुए पर साइक्लोन के खतरनाक इलाके जैसे होते हैं।

बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोन यानी चक्रवात बना है, जो भारत की तरफ बढ़ रहा है। 25 अक्टूबर को इसके पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। इसकी वजह से कई इलाकों में दीपावली के दौरान भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में तीन साल बाद कोई चक्रवात आ रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में तितली साइक्लोन आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीडियो | चेन्नई के पट्टिनपक्कम चक्रवात मैंडूस की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी

#WATCH_VIDEO | Heavy rains with strong winds in Pattinapakkam area of Chennai as landfall process of cyclone #Mandous begins.
#WATCH_VIDEO | Heavy rains with strong winds in Pattinapakkam area of Chennai as landfall process of cyclone #Mandous begins.

You May Like

error: Content is protected !!