बॉलीवुड के ‘He Man’ एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

admin

Veteran Actor Dharmendra Passes Away at 89

Veteran Actor Dharmendra Passes Away at 89
Veteran Actor Dharmendra Passes Away at 89

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली।

Veteran Actor Dharmendra Passes Away at 89

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को लेकर बेहद बड़ी खबर आ रही है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर ने उनके फैंस को तोड़ कर रख दिया है। किसी को यकनी नहीं हो रहा है कि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे।

एक्टर पिछले दिनों अस्पताल में एडमिट हुए थे जिसके बाद उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था। तब से उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। परिवार ने अपडेट दिया था कि वह रिकवर हो रहे हैं, लेकिन अब धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस नजर आई थी। जबकि उनकी बेटी ईशा देओल को भी घर पर देखा गया था। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग एक बार फिर एक्टर की सेहत के लिए दुआ मांगने लगे थे।

धर्मेंद्र के घर पहुंची एंबुलेंस

धर्मेंद्र के घर के बाहर भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। धर्मेंद्र के घर से वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। यही नहीं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में चिंता जतानी शुरू कर दिया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र 31 अक्टूबर से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे, थोड़े समय पहले उनकी मौत की खबर भी आई थी जिसके बाद उनकी बेटी और पत्नी ने सभी खबरों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वह स्वस्थ हैं और रिकवर हो रहे हैं। अब शमशान घाट के भी कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इथियोपिया ज्वालामुखी की राख दिल्ली तक पहुंची, आसमान में छाया अंधेरा, उड़ानें रद्द

Ash cloud from Ethiopia volcano reaches India, airlines cancel multiple flights
Ash cloud from Ethiopia volcano reaches India, airlines cancel multiple flights

You May Like

error: Content is protected !!