दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस चौकी के प्रभारी (एसआई) मनेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवक एक साथ यमुना नदी में नहाने गए थे, जिनमें से आसिफ और साजेब डूब गए और उनकी मौत हो गई।
Uttar Pradesh | Three friends went to take bath in Yamuna river in Shamli, two drowned, one body recovered
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शामली जिले के कैराना थाना अंतर्गत में यमुना पुल के पास नहाने के दौरान आसिफ (18) और साजेब (19) नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस चौकी के प्रभारी (एसआई) मनेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवक एक साथ यमुना नदी में नहाने गए थे, जिनमें से आसिफ और साजेब डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला शवगृह भेजा गया है।