उप्र: पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों रेस्टोरेंट में पकड़ा, सड़क पर घसीटा, जमकर पीटा

MediaIndiaLive

UP | Wife caught husband red-handed with girlfriend in a restaurant, dragged & beat up badly

दोनों पक्षों के बीच हो रहे मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव की भी कोशिश की। लेकिन मामला नहीं सुलझा। किसी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

UP | Wife caught husband red-handed with girlfriend in a restaurant, dragged & beat up badly

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या था पत्नी ने जमकर हंगामा किया। वह पति और उसकी गर्लफ्रेंड को रेस्टोरेंट से बाहर कींचकर सड़क पर ले आई और जमकर धुनाई की। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पत्नी को इस बात की खबर लग गई थी कि उसके पति का किसी के साथ चक्कर है। उसने अपने भाई और कुछ रिश्तेदारों के साथ पति का पीछा किया और रेस्टोरेंट तक पहुंच गई। जैसे ही पति अपनी गर्लफ्रेंड से रेस्टोरेंट में मिला वह सामने आ गई और हंगामा खड़ा कर दिया।

पत्नी के भाई ने भी अपने जीजा की जमकर पिटाई की। महिला के पति की गर्लफ्रेंड ने कहा कि सिर्फ उसी की गलती नहीं है, बल्कि उसके पुरुष मित्र भी इन सबके लिए जिम्मेदार है। वहीं, सड़क पर खड़े कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों पक्षों के बीच हो रहे मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव की भी कोशिश की। लेकिन मामला नहीं सुलझा। किसी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। जहां पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, पति ने मारपीट का आरोप लगाते पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि पति उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का रहने वाला है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचा था, जहां उसे उसकी पत्नी ने पकड़ लिया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र: हरदोई में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक, 4 बच्चों समेत परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Eight of family killed after truck carrying sand overturns in UP's Hardoi
Eight of family killed after truck carrying sand overturns in UP's Hardoi
error: Content is protected !!