#हादसा | उप्र के मऊ में घर में आग लगने से परिवार के 5 लोगों की मौत
UP tragedy: 5 family members killed in house fire in Mau, probe underway
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दर्दनाक घटना हुई है। कोपांगज थाने के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं।
इतना दिया जाएगा मुआवजा
मऊ के डीएम अरुण कुमार ने कहा, ”शाहपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक मकान में आग लग गई है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई है। आग चूल्हे के कारण लगी थी। राहत की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। प्रति व्यक्ति 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई जारी है।”


