उत्तर प्रदेश: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता, बचाव अभियान जारी

sagar parvez

UP | At least 10 tourists dead as boat capsizes in Yamuna river, Search and rescue efforts continue to find the missing persons

मथुरा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां श्रद्धालुओं से भरी एक स्टीमर यमुना नदी में पलट गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग अभी भी लापता है

UP | At least 10 tourists dead as boat capsizes in Yamuna river, Search and rescue efforts continue to find the missing persons

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बडे हादसे की खबर सामने आई है. यहां वृंदावन में यमुना में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में बारे में डीआईजी आगरा शैलेश पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर सवा 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है. इस नाव में लगभग में 25 से 27 लोग सवार थे. पांटून पुल से टकराकर यह दुर्घटना हुई है. अभी तक इस हादसे मे 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी जल्द पहुंच जाएगी. स्थानीय पुलिस, गोताखोर और मेडिकल की टीम यहां पर मौजूद है.

पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे सभी लोग

मथुरा के डीएम चंद प्रकाश सिंह ने अभी तक 14 लोगों को बचा लिया गया है. एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है. हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे.

पांटून पुल से टकराकर पलटा स्टीमर

यह घटना यमुना के केशी घाट पर हुई. बताया गया है कि यहां पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया. हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!