#हादसा | एक ही दिन में दो बड़े विमान हादसे, मुरैना में एयर फोर्स का प्लेन हुआ क्रैश, भरतपुर में चार्टेड विमान दुर्घटनाग्रस्त
Two major aircraft crashes in Rajasthan-MP, 3 aircraft including Sukhoi-30 and Miraj 2000 crash
ग्वालियर/ भरतपुर: ग्वालियर से उड़ान भरने के बाद मुरैना के पहाड़ गढ़ में एयर फोर्स का प्लेन क्रैश हो गया। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। प्लेन पहाड़गढ़ के महादेव जंगलों में क्रैश हुआ जिससे प्लेन में आग लग गई। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रवाना। रेस्क्यू जारी।
मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: रक्षा सूत्र
ग्वालियर के साथ राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। घटना की जानकारी राजस्थान के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने दी। जानकारी के मुताबिक दोनों प्लेन ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी।

