
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
Three family members killed in hit-and-run in northwest Delhi’s Jahangirpuri
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला देखने को मिला है. दिल्ली के आउटर रिंग रोड मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार चालकों ने एक बाइक पर सवार दो युवक और एक बच्चे को टक्कर मारी और फिर उन्हें कुचलती हुई मौके से फरार हो गई.
अज्ञात कार की बाइक को टक्कर: दिल्ली की सड़कों पर लगातार हादसे होते रहते हैं और लोगों की जान भी जा रही है. ताजा मामला उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों की जान ले ली. परिजनों के मुताबिक दो कार काफी स्पीड में थी और पीछे से आ रही थी. कारें काफी रफ़ ड्राइविंग से आ रही थी. पहली कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी तो दूसरी कार मोटरसाइकिल से गिरे हुए तीनों लोगों को कुचलते हुए आगे चली गई.
मुकदमा दर्ज, तलाश जारी
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खगाल रही है. दरअसल 60 साल का मोहम्मद शाहिद, 25 साल का उनका बेटा मोहम्मद फैज और 10 साल का उनका नाती उस मोटरसाइकिल पर सवार थे, जो द्वारका से दिल्ली के गोंडा में अपने घर जा रहे थे और पीछे से आ रही कार ने इस बाइक को कुचल दिया. मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास घटना घटी और तीनों की मौके पर ही जान चली गई. तीनों के शवो का पोस्टमार्टम जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में चल रहा है.
फिलहाल जहांगीरपुरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अभी तक उन दोनों कारों का सुराग नहीं लग पाया है. जरूरत है कि इस तरह की बेलगाम कारों पर और रफ्तार पर दिल्ली में लगाम लगे, वरना ऐसे ही बेकसुर रहागीरों की जान जाती रहेगी.




