उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां शादी समारोह के दौरान म्यूजिक सिस्टम में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।
Three electrocuted as DJ speaker touches live wire in UP’s Kaushambi
उत्तर प्रदेश: कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने रविवार को बताया कि जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव में रहने वाले पिंटू नामक व्यक्ति की बारात शनिवार को कोखराज इलाके में आई थी।
उन्होंने बताया कि विवाह स्थल पर संगीत यंत्र के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के कारण करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सतीश (18) और दो सगे भाइयों रवि (20) एवं राजेश (18) के रूप में की गई है। विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के उसरा में रमेश प्रजापति की बहन की शादी थी। करारी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव से पिंटू प्रजापति की बारात आई हुई थी। शादी समारोह में बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। उसी वक्त अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के पानी से डीजे की मशीन को बचाने के लिए एक छाता लगा दिया। उस दौरान 11 हजार की हाइटेंशन तार छाता में टच हो गई और तेज आवाज के ब्लास्ट हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। उस दौरान डीजे में करंट उतर आया। करंट से हुए ब्लास्ट की चपेट में छाता पकड़ने वाला डीजे का मजदूर सतीश और डीजे के बगल में चल रहे दो सगे भाई रवि और राकेश चपेट में आ गए। लोग घायलों को मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।




