दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है, ‘कोरोना काल में कई महीनों तक रीडिंग नहीं ली गई। ऑफिस में बैठकर फर्जी रीडिंग भर दी। इ
‘Tear it and throw it away’: CM Arvind Kejriwal asks Delhi residents to not pay wrong water bills
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जिनके पुराने बिल गलत आ रहे हैं उनके बिल सही करने के लिए हम योजना लेकर आए हैं। एलजी भाजपा के हैं। भाजपा के लोगों ने उनसे कहा कि योजना बंद कर दो, ये गलत है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गोविंदपुरी का दौरा किया। उन्होंने गोविंदपुरी में पानी बिल के मुद्दे पर निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि जिनके पुराने बिल गलत आ रहे हैं उनके बिल सही करने के लिए हम योजना लेकर आए हैं। एलजी भाजपा के हैं। भाजपा के लोगों ने उनसे कहा कि योजना बंद कर दो, ये गलत है। भाजपा को यह नहीं करना चाहिए, भाजपा की दुश्मनी आम आदमी पार्टी से है, केजरीवाल से है। दिल्ली की जनता से वे दुश्मनी क्यों निकाल रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है, ‘कोरोना काल में कई महीनों तक रीडिंग नहीं ली गई। ऑफिस में बैठकर फर्जी रीडिंग भर दी। इसकी वजह से गलत बिल आने लगे और जनता ने बिल नहीं चुकाए। ब्याज इस पर चार्ज लगाया गया और अब बिल लाखों में पहुंच गया है। दिल्ली भर में करीब 11 लाख परिवारों को गलत बिल आ रहे हैं।’
केजरीवाल ने आगे कहा, ‘जिनके पुराने बिल गलत आ रहे हैं, उनके पुराने बिल सही करने के लिए हम एक योजना लेकर आए हैं। हमारा अनुमान है कि इससे 95% बिल जीरो हो जाएंगे। जिनके बिल गलत आ रहे हैं, उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है, बस फाड़कर फेंक दो, मैं ठीक करवा दूंगा। एलजी भाजपा के हैं। भाजपा के लोगों ने एलजी से कहा कि योजना बंद करो। ये गलत है।’




