तमिलनाडु: 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरी कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MediaIndiaLive

Tamil Nadu | Eight devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit at Kumuli mountain pass in Theni district: KV Muralidharan,

Tamil Nadu | Eight devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit
Tamil Nadu | Eight devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit

तमिलनाडु: थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे पर कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत

Tamil Nadu | Eight devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit at Kumuli mountain pass in Theni district: KV Muralidharan, District Collector, Theni

तमिलनाडु के थेनी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के कुमुली पहाड़ी दर्रे पर एक कार शनिवार सुबह 40 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में 9 साल के एक बच्चे समेत दो लोग घायल हैं। अंदीपट्टी के पास संमुगसुंदरपुरम गांव के रहने वाले 10 अयप्पा भक्त सबरीमाला के दर्शन करने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वे कुमुली पर्वत मार्ग पर ईराइचलपालम के करीब थे, तभी कार करीब 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। थेनी के जिलाधिकारी केवी मुरलीधरन ने कहा, “थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे में 40 फुट गहरे गड्ढे में एक कार के गिर जाने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई।”

बचाए गए दोनों लोगों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दुकान में लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर

Fire breaks out in Delhi's Vikaspuri, 18 fire tenders rushed to the spot
Fire breaks out in Delhi's Vikaspuri, 18 fire tenders rushed to the spot

You May Like

error: Content is protected !!