
एक अधिकारी ने बताया कि घटना में दो महिलाओं, एक पुरुष और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को वाशी के दो अस्पतालों में ले जाया गया।
Six-year-old among 4 dead, 14 injured as massive fire breaks out at Navi Mumbai society
महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में सोमवार मध्यरात्रि के बाद आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि आग वाशी इलाके के सेक्टर 14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब साढ़े 12 बजे लगी और 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।
उन्होंने बताया कि घटना में दो महिलाओं, एक पुरुष और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को वाशी के दो अस्पतालों में ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां और पुलिस के साथ 40 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मंगलवार सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।




