रुपया टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के पार

MediaIndiaLive

Rupee hits new record low, slips past 91-mark against US dollar for first time today

Rupee hits new record low, slips past 91-mark against US dollar for first time today
Rupee hits new record low, slips past 91-mark against US dollar for first time today

रुपया पिछले 10 कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले 90 से गिरकर 91 पर आ गया। यह पिछले पांच सत्र में ही डॉलर के मुकाबले एक प्रतिशत लुढ़का है।

Rupee hits new record low, slips past 91-mark against US dollar for first time today

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कोई सफलता न मिलने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया मंगलवार को कारोबार के दौरान 36 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 91 के स्तर को पार कर गया।

रुपया पिछले 10 कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले 90 से गिरकर 91 पर आ गया। यह पिछले पांच सत्र में ही डॉलर के मुकाबले एक प्रतिशत लुढ़का है।

रुपया पूर्वाह्न पौने 12 बजे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.14 पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 36 पैसे की गिरावट दर्शाता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.87 पर खुला और सत्र बढ़ने के साथ-साथ इसमें गिरावट जारी रही।

रुपया सोमवार को 29 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.78 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.27 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 363.92 अंक टूटकर 84,849.44 अंक पर जबकि निफ्टी 106.65 अंक फिसलकर 25,920.65 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,468.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, टकराए कई वाहन, 4 ज़िंदा जले, शरीर के टुकड़े 17 पॉलिथीन में ले गए, 150 से अधिक घायल

7 buses, 3 cars crash in Mathura:Fog causes massive accident on Yamuna Expressway; 4 die in fire, 150 injured
7 buses, 3 cars crash in Mathura:Fog causes massive accident on Yamuna Expressway; 4 die in fire, 150 injured

You May Like

error: Content is protected !!