राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद धमाका, अबतक 7 लोगों की मौत

MediaIndiaLive

Rajasthan | Seven people burned to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi

Rajasthan | Seven people burned to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi
Rajasthan | Seven people burned to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में सात लोगों की जलकर मौत हो गई

Rajasthan | Seven people burned to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi

राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के औद्योगिक शहर भिवाड़ी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आज, सोमवार सुबह भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके हुए और उसके बाद वहां आग लग गई. मौके से आई तस्वीरों में फैक्ट्री में आग की ऊंची लपटें निकलती दिखाई दे रही थीं. शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लगी इस आग से 7 मजदूरों के जिंदा जलने की पुष्टि की जा रही है. साथ ही, कई मजदूर फैक्ट्री में फंसे हुए हैं जिनके बचाव के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 11 मजदूर काम कर रहे थे. आग की लपटें भड़कते ही कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अंदर फंसे रह गए. आग से गंभीर रूप से घायल हुए 4 मज़दूरों को दिल्ली एम्स लाया जा रहा है.

स्थानीय डीएसपी डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री बंद थी लेकिन कुछ समय पहले उसे खोलकर वहां कुछ काम किया जा रहा था, और इस बारे में जांच की जा रही है.

आधा दर्जन दमकल मौके पर पहुंचे

आग की सूचना पर आधा दर्जन दमकल मौके के लिए रवाना हुए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए. लगभग डेढ़ घंटे तक भीषण आग लगी रही जिसे कुछ नियंत्रित किया गया. हालांकि देर तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका और दमकल विभाग की टीमें वहां मौजूद हैं.

कई महीनों से बंद थी फैक्ट्री

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री कई महीनों से बंद थी जिसमें अचानक आग लग गई. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा था. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में 3 से 4 बार तेज धमाके हुए और वहां आग लग गई. आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली: रईसजादे की रील की सनक लील गई बेगुनाह की जान, नाबालिग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को उतरा मौत के घाट, माँ ने की इंसाफ की मांग

Teen was overspeeding SUV for reels, lost my son due to him: Victim Sahil's mother
Teen was overspeeding SUV for reels, lost my son due to him: Victim Sahil's mother

You May Like

error: Content is protected !!