मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें…

admin

Rainfall Alert | IMD predicts heavy rainfall in these states…

Rain havoc will continue in Uttarakhand, heavy rain alert in 7 districts till September 24
Rainfall Alert

मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Rainfall Alert | IMD predicts heavy rainfall in these states…

देश के कई राज्यों में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रायद्वीपीय, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले तीन से चार दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। ऐसे में देश के इन हिसों में बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में बादलों का डेरा रहेगा। 9 और 10 सितंबर की दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की संभआवना है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, उत्तर पूर्व भारत, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड, तमिलनाडु और रायलसीमा में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

G-20 summit पर कोरोना का साया! जिल बाइडेन के बाद स्पेन के प्रेसिडेंट को हुआ Corona, भारत नहीं आएंगे

COVID looms over G-20 summit! After Jill Biden, Spain’s President gets infected - Cancels G-20 Trip
COVID looms over G-20 summit! After Jill Biden, Spain’s President gets infected - Cancels G-20 Trip

You May Like

error: Content is protected !!