इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता गायक और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन

MediaIndiaLive

Prashant Tamang dies at 43: Singer, actor and Indian Idol Season 3 winner

Prashant Tamang dies at 43: Singer, actor and Indian Idol Season 3 winner
Prashant Tamang dies at 43: Singer, actor and Indian Idol Season 3 winner

इंडियन आइडल सीजन 3 का खिताब जीतने वाले फेमस मशहूर सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है। प्रशांत तमांग ने 2007 में अपनी सुरों से लाखों दिलों को जीता था और उन्होंने कई सालों तक म्यूजिक और एक्टिंग दोनों में अपनी पहचान बनाए रखा था।

Prashant Tamang dies at 43: Singer, actor and Indian Idol Season 3 winner

इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग ने महज 43 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. प्रशांत का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. उन्हें दिल्ली में हार्ट अटैक आया था.उनके अचानक चले जाने से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है.इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके चलते उनका देहांत हो गया. इस खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है

प्रशांत तमांग का निधन से पसरा मातम

फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने प्रशांत के निधन की पुष्टि की है. वहीं दार्जिलिंग के जाने माने सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने दोस्त को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि प्यारे भाई प्रशांत के जाने से दिल टूट गया है. प्रशांत तमांग को इंडियन आइडल सीजन 3 जीतने के बाद देशभर में पहचान मिली थी. उनका जन्म 4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में हुआ था. वह मूल रूप से नेपाल से ताल्लुक रखते थे और फैंस उन्हें प्यार से पहाड़ का गौरव कहते थे. उनके परिवार में मां, दादी और एक बहन हैं. साल 2011 में उन्होंने गीता थापा से शादी की थी और हाल के वर्षों में वह पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे थे.


इंडियन आइडल में आने से पहले प्रशांत कोलकाता पुलिस में तैनात थे. वह पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा थे और कार्यक्रमों में गाना गाया करते थे. उनके सीनियर अफसरों ने ही उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो में हिस्सा लेने की सलाह दी थी, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. शो जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला म्यूजिक एलबम रिलीज किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने शामिल थे. इसके बाद उन्होंने नेपाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगर और अभिनेता के तौर पर भी काम किया. उनकी आवाज और एक्टिंग को खूब सराहना मिली.


बता दें कि हाल ही में प्रशांत अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पाताल लोक 2 में नजर आए थे. इस सीरीज में उन्होंने विलेन डेनियल लेचो का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला रहा. उनकी इस भूमिका को भी लोगों ने काफी पसंद किया. प्रशांत तमांग के निधन से इंडस्ट्री ने एक टैलेंटेड कलाकार खो दिया है. उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंस्टाग्राम यूजर्स सावधान, 1.75 करोड़ अकाउंट्स का डेटा हुआ लीक; हैकर्स के हाथ लगी निजी जानकारी

Massive Instagram Data Breach Hits 17.5 Million Users: Personal Details Leaked
Massive Instagram Data Breach Hits 17.5 Million Users: Personal Details Leaked

You May Like

error: Content is protected !!