कर्नाटक में सड़क हादसे में प्रधानमंत्री मोदी के भाई और उनका परिवार घायल

MediaIndiaLive

PM Modi’s brother, family injured in road accident near Mysuru: Police

PM Modi's brother, family injured in road accident near Mysuru: Police
PM Modi’s brother, family injured in road accident near Mysuru: Police

जिस वक्‍त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। मंगलवार दोपहर पौने दो बजे के आसपास यह सड़क दुर्घटना हुई। सड़क दुर्घटना में उन्‍हें मामूली चोट आई है। फिलहाल उन्‍हें मैसूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े

PM Modi’s brother, family injured in road accident near Mysuru: Police

मैसूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी और उनका परिवार मंगलवार को कर्नाटक के मैसूरु जिले के कड़ाकोला गांव के पास कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हो गए।

घटना तब हुई जब दामोदर दास कार से अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से पर्यटन स्थल बांदीपुर की ओर जा रहे थे। सूत्रों ने कहा कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में 70 वर्षीय दामोदर मोदी की ठुड्डी में चोट लग गई। उनके बेटे मेहुल पह्लाद मोदी (40), बहू जिंदल मोदी और उनके छह वर्षीय पोते मेनत मेहुल मोदी को भी चोटें आईं साथ ही ड्राइवर भी घायल हो गया। हालांकि एयरबैग सही समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूत्रों ने बताया कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मैसूर पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर और अन्य लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मैसूर साउथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। सभी घायलों को जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ मधु ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्रह्लाद मोदी के पोते को सिर के बायीं ओर चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका: ठंड और बर्फबारी का कहर,  अब तक करीब 60 की मौत, कई इलाकों में बिजली गुल

Severe cold and snowfall wreaked havoc in America, about 60 people died so far, power failure in many areas
Severe cold and snowfall wreaked havoc in America, about 60 people died so far, power failure in many areas

You May Like

error: Content is protected !!