पेपाल ने किया छंटनी का ऐलान, 2,500 लोगों को गंवानी पड़ेगी नौकरी

MediaIndiaLive

PayPal to lay off around 2500 employees to ‘right-size’ the company

PayPal to lay off around 2500 employees to 'right-size' the company
PayPal to lay off around 2500 employees to ‘right-size’ the company

पिछले साल लगभग इसी समय, पेपाल ने लगभग 2,500 कर्मचारियों यानी अपने कार्यबल के 7 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की थी।

PayPal to lay off around 2500 employees to ‘right-size’ the company

अमेरिकी पेमेंट फर्म पेपाल होल्डिंग्स ने छंटनी शुरू कर दी है, जिससे उसके कम से कम 9 प्रतिशत कार्यबल यानी लगभग 2,500 कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स में 9% की कटौती कर सकती है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेपाल में छंटनी का खुलासा 30 जनवरी को कंपनी के सीईओ एलेक्स क्रिस के एक लेटर में हुआ है। क्रिस ने लेटर में कहा है कि हम 2024 के दौरान डायरेक्ट कटौती और ओपन रोल्स को खत्म करके अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 9 प्रतिशत हिस्सा कम कर देंगे।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार PayPal के लो-मार्जिन वाले बिजनेस प्रोडक्ट में जोरदार वृद्धि हुई है, जबकि Apple जैसे प्रतिस्पर्धियों के बढ़ते दबाव के कारण इसके ब्रांडेड प्रोडक्ट की वृद्धि धीमी हो गई है।

आपको बता दें, पिछले साल लगभग इसी समय, पेपाल ने लगभग 2,000 कर्मचारियों यानी अपने कार्यबल के 7 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की थी। ऑनलाइन पेमेंट्स कंपनी ने कहा कि उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पेपाल ने एक बयान में कहा, “जैसे-जैसे हमारी दुनिया, हमारे कस्टमर्स और हमारा प्रतिस्पर्धी परिदृश्य विकसित हो रहा है, हमें बदलाव जारी रखना चाहिए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस पिछले साल सॉफ्टवेयर कंपनी इंटुइट से सीईओ के तौर पर कंपनी में शामिल हुए थे। नवंबर में पेपाल ने अपनी पहली कमाई दर्ज की, जो विश्लेषकों की उम्मीदों से कहीं अधिक थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Model and Actress Poonam Pandey dies at 32 due to cervical cancer
Model and Actress Poonam Pandey dies at 32 due to cervical cancer

You May Like

error: Content is protected !!