ओडिशा के संबलपुर में बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, 7 की मौत

MediaIndiaLive 1

Odisha | Seven dead, two injured after a car fell into a canal in Sambalpur

Odisha | Seven dead, two injured after a car fell into a canal in Sambalpur
Odisha | Seven dead, two injured after a car fell into a canal in Sambalpur

सभी मृतक झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड अंतर्गत बरधरा गांव के रहने वाले थे और मृतकों में दो मृतक भाई थे। यह लोग कार में सवार होकर संबलपुर के परमापुर गांव से झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड के बाराधरा गांव लौट रहे थे।

Odisha | Seven dead, two injured after a car fell into a canal in Sambalpur

Seven dead, two injured after a car fell into a canal in Sambalpur district during early hours today. Victims were returning after attending a wedding function: Prabhas Dansena, Sub-Collector, Sambalpur

ओडिशा के संबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। उपजिलाधिकारी प्रभास दंसेना ने बताया कि आज सुबह एक कार के नहर में गिरने के की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतकों के शवों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में रखा गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग एक शादी से लोट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

सभी मृतक झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड अंतर्गत बरधरा गांव के रहने वाले थे और मृतकों में दो मृतक भाई थे। यह लोग कार में सवार होकर संबलपुर के परमापुर गांव से झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड के बाराधरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के असल कारणों का अभी पता नहीं चला है। वाहन का चालक लापता है। उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चालक का पता लगने के बाद ही हादसे के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

घटना की जानकारी देते हुए जीवित बचे लोगों में से एक ने बताया कि वाहन में 11 लोग सवार थे। हालांकि बारात के करीब 80 सदस्य 5 से 6 वाहनों में दूल्हे के साथ गए थे, लेकिन शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही हादसे का वाहन विवाह समारोह से निकल गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “ओडिशा के संबलपुर में बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, 7 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार बोर्ड के 10वीं क्लास के नतीजे घोषित, 81% छात्र हुए पास

Bihar Board 10th class results declared, 81% students passed
Bihar Board 10th class results declared, 81% students passed

You May Like

error: Content is protected !!