अब न ‘रण’ होगा न ‘रन’ होगा, बस कानून के अनुसार कार्यवाही होगी : संबित पात्रा

MediaIndiaLive

देहरादून: नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था। इस कंपनी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हिस्सेदारी है। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमकर सरकार पर हमला बोला, जिसके जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सामने आए है I

कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘कांग्रेस नेता कह रहे हैं याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। अब न रण होगा न ‘रन’ होगा।’

साथ ही पात्रा ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? क्या देश के कानून से उसे रण करने की जरूरत है? कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के दफ्तर पहुंचे तो ईडी की कार्रवाई रुकवाने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर क्यों नहीं पहुंचे? कांग्रेस यह कार्रवाई रुकवाने कोर्ट क्यों नहीं गई? पात्रा ने कहा कि वह इसीलिए नहीं गई क्योंकि वह जानती है कि कोर्ट कहेगी कि कार्रवाई नियम के अनुसार हो रही है। हम इस केस में कांग्रेस को भागने नहीं देंगे।

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस खुद को कानून से ऊपर मान रही है। उन्होंने ने कहा कि देश के कानून से इन्हें रण करने की क्या जरूरत है। अब न रण होगा न ‘रन’ (भागना या फरार होना) होगा। मामले में कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी। 

खड़गे भाजपा पर भडके

वहीं, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ईडी की कार्रवाई का पूरा मामला राजनीतिक बदले की भावना का है। हम इस पर कुछ कहना नहीं चाहते। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन उनकी कोशिश यही है कि कांग्रेस को बदनाम किया जाए। भाजपा के विरोधी दलों को खत्म किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबन्धन के दिन निःशुल्क बस यात्रा का दिया तोहफा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबन्धन के लिए प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम में निःशुल्क यात्रा देने के निर्देश दिए हैं| उनके निर्देश पर सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। Post Views: 94
error: Content is protected !!