कूनो नेशनल पार्क में दो और चीता शावकों की मौत, अब तक छह की मौत

MediaIndiaLive

MP | Two more Cheetah cubs die at Kuno National Park

MP | Two more Cheetah cubs die at Kuno National Park
MP | Two more Cheetah cubs die at Kuno National Park

भारत में चीतों की वंश वृद्धि के लिए चल रही कोशिशों को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दो और शावक की मौत हो गई है। अब तक कुल छह चीतों की मौत हुई है कूनो नेशनल पार्क में।

MP | Two more Cheetah cubs die at Kuno National Park

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 2 और चीतों की मौत हो गई। गुरुवार को मादा चीता ज्वाला के 2 शावकों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले मंगलवार को एक शावक की मौत हुई थी। चीता ज्वाला ने 27 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से अब एक ही शावक बचा है। कूनो में दो महीने में छह चीतों की मौत हो चुकी है।

पीसीसीएफ जेएस चौहान ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में एक शावक की मौत के बाद 3 अन्य शावकों की स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी, इसे ध्यान में रखते हुए कूनो वन्य प्राणी चिकित्सकों की देखरेख में तीनों शावकों को रखा गया था। अधिक तापमान होने और लू के चलते इनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आई है। गुरुवार को इलाज के दौरान इनमें से दो की मौत हो गई है। एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

कूनो में अब 18 चीते ही बचे

पहली खेप में नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। पहले 3 चीतों और फिर एक-एक कर 3 चीता शावकों की मौत हो गई। अब कूनो में 18 चीते ही रह गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए चीतों के पहले दल को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। उसके बाद दूसरे दल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में छोड़ा गया था। यहां चीतों की कुल संख्या 20 थी, वहीं ज्वाला नामक माता चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था और संख्या बढ़कर 24 हो गई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुनिया कोरोना से भी 'ज़्यादा घातक' अगली महामारी के लिए रहे तैयार: WHO

'Next pandemic will be deadlier than COVID-19' - WHO
'Next pandemic will be deadlier than COVID-19' - WHO

You May Like

error: Content is protected !!