मप्र: इंदौर में :इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान लगी आग, फिर फाटे कई सिलेंडर, परिवार के 7 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत

sagar parvez

MP | EV charging blast, 10 LPG cylinders and electronic locks, Indore house fire that killed 7, India

देर रात मकान के बाहर एक इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, खासकर तब जब घर में रखे चार गैस सिलेंडर फट गए।

MP | EV charging blast, 10 LPG cylinders and electronic locks, Indore house fire that killed 7, India

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। यह घटना ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित एक मकान में हुई, जहां आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है, जबकि मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय घर में परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे, क्योंकि हाल ही में 16 फरवरी को यहां शादी हुई थी। देर रात मकान के बाहर एक इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, खासकर तब जब घर में रखे चार गैस सिलेंडर फट गए। घर में करीब 15 सिलेंडर और भी मौजूद थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

आग इतनी भीषण थी कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के तुरंत बाद पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और दमकल व पुलिस को सूचना दी। उनकी मदद से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि वे गंभीर रूप से घायल हैं।

यह मकान मनोज पुगलिया का बताया जा रहा है। मृतकों में सिमरन, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, राशि और छोटू सेठिया शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, सौरभ, सुनीता और सोनिल को बचा लिया गया है।

इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार, यह हादसा बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच हुआ। प्रशासन ने बिल्डिंग की दो मंजिलों को खाली करा लिया है और अन्य हिस्सों की जांच जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली: फायर ब्रिगेड समय पर पहुँचती तो बच सकती थी जान... पालम में इमारत में आग लगने से अब तक परिवार के 7 लोगों की मौत

7 of the family dead so far as fire engulfs building near Delhi’s Palam Metro station, India
7 of the family dead so far as fire engulfs building near Delhi’s Palam Metro station, India

You May Like

error: Content is protected !!