मध्य प्रदेश: सागर में बड़ा हादसा, शिवलिंग बनाते समय दीवार ढहने से 9 बच्चों की मौत, कई घायल

MediaIndiaLive

MP | 14 including 13 children killed in 2 separate incidents of wall collapse

MP | 14 including 13 children killed in 2 separate incidents of wall collapse
MP | 14 including 13 children killed in 2 separate incidents of wall collapse

सागर के मंडल आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार, शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में 10 से 15 साल के नौ बच्चों की मौत हो गई।

MP | 14 including 13 children killed in 2 separate incidents of wall collapse

मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक गांव में रविवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सागर के मंडल आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार, शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में 10 से 15 साल के नौ बच्चों की मौत हो गई। रावत ने कहा कि जिला अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले के रहली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहपुर क्षेत्र में सावन का महीना होने के कारण बच्चे कच्ची मिट्टी से हरदौल मंदिर के करीब शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में बड़ी संख्या में बच्चे आ गए।

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ”आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ओम शांति।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नहीं रुक रहे रेल हादसे, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यार्ड की ओर बढ़ रही पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा

Saharanpur, UP: A coach of a passenger train derailed while it was moving towards the yard
Saharanpur, UP: A coach of a passenger train derailed while it was moving towards the yard

You May Like

error: Content is protected !!